फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में एचआईवी/एड्स के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UPSACS) की ओर से नेशनल पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले युवाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर UPSACS के अपर परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से एचआईवी/एड्स को लेकर सही जानकारी साझा करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें