करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने परीक्षा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त 1250 रुपये लिए जाने का आरोप लगाते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं का कहना है कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त रकम वसूली जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।