अलीगंज में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदार लालता देवी ने प्रशासन से अधिक समय दिए जाने की मांग की। लालता देवी का कहना है कि उनकी दुकान पिछले तीन पीढ़ियों से इसी स्थान पर संचालित हो रही थी। कार्रवाई के तहत दुकान हटाए जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, "हमारी तीन पीढ़ियों से यहां दुकान थी। आज दुकान तोड़ दी गई। सरकार को कम से कम थोड़ा और समय देना चाहिए था, ताकि बड़े मंगल का समय निकल जाता। हमने बिक्री के लिए सामान भी तैयार कर रखा था, अब उसे कहां रखेंगे और कैसे बेचेंगे?"