अप्रैल माह में वैसे तो लोग गर्मी से परेशान दिखते हैं पर इस बार अप्रैल के महीने में लोग फरवरी की गुलाबी सर्दी का मजा ले रहे हैं। सुबह तड़के हुई हल्की हल्की बरसात के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं, आसमान में छाए बादल व चल रही हवाएं भी लोगों को राहत दे रही हैं।