फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपना दल (कमेरावादी) ने निकाला 'समता संकल्प मार्च', भाजपा पर उनके विचारों को कुचलने का लगाया आरोप

अपना दल (कमेरावादी) की ओर से सोमवार को लखनऊ में 'समता संकल्प मार्च' निकाला गया। यह मार्च महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, बी.पी. मंडल की पुण्यतिथि और डॉ. आंबेडकर जयंती की स्मृति में आयोजित हुआ। दारुलशफा से हजरतगंज स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा तक निकले इस जुलूस का नेतृत्व सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने किया। डॉ. पटेल ने भाजपा सरकार पर डॉ. आंबेडकर के प्रतीकों की पूजा करने लेकिन उनके विचारों और संविधान को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल मूर्तियों की पूजा से बड़ा महापुरुषों के विचारों पर चलना है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें