फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमर उजाला और सौरभ नर्सरी ने बांटे 5001 निःशुल्क पौधे

विश्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला के सहयोग से सौरभ नर्सरी की ओर से 5001 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे वितरित किए गए। पर्यावरण प्रेमियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। आयोजकों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पेड़ बनने तक उनकी देखरेख करना भी सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें