फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आदर्श कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने 40 मिनट में पाया काबू

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित आदर्श कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल की गैलरी में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़े में थर्माकोल के टुकड़े होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। लपटों की चपेट में गैलरी में लगे बिजली के तार और दुकानों के फ्लेक्स भी आ गए। आग और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मड़ियांव पुलिस और बीकेटी दमकल केंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैलरी में रखे कूड़े के ढेर में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें