लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित आईटा (AITA) अंडर-14 और अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप के मुकाबले रोमांचक रहे। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। मैच के दौरान ब्लू टी-शर्ट में तेजश सिंह और रियांश दवानी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने दमदार सर्विस, सटीक शॉट्स और बेहतरीन रिटर्न से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, वहीं खेल प्रेमियों में भी मुकाबलों को लेकर उत्साह बना हुआ है।