लखनऊ स्थित आईआईएम परिसर के उत्सव में एल्युमिनी कमेटी की ओर से दो दिवसीय एनुअल एल्युमिनी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों, संस्थान के पूर्व छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव के दौरान बदलते औद्योगिक परिदृश्य, नेतृत्व, प्रबंधन और कारोबार से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विनीत चौहान, पूर्व सीएफओ, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, ध्रुविन छेड़ा और अभिषेक कुमार समेत कई वक्ता व प्रतिभागी मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं और प्रबंधन के विद्यार्थियों को उद्योग जगत की चुनौतियों और संभावनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी विशेषज्ञों से संवाद किया और करियर व उद्योग से जुड़े सवाल पूछे। आयोजकों के अनुसार, कॉन्क्लेव का उद्देश्य पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभवी लोगों से जोड़ना तथा ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया।