35वीं वाहिनी पीएसी में 64वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने फ्लैग मार्च की सलामी ली। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी रही।