फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 1500 मीटर में सुधांशु ने लगाई सबसे तेज दौड़, 400 मीटर में विवेक अव्वल

ishwar ashish Updated Tue, 16 Dec 2025 03:45 PM IST

अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा के नगर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी हरिओम पांडेय ने किया। इस प्रतियोगिता में 400 मीटर बालक सीनियर वर्ग में विवेक प्रथम, अनूप द्वितीय व शुभम यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 400 मीटर बालिका वर्ग में रिंका राजभर प्रथम, नैंसी द्वितीय व खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 1500 मीटर बालक वर्ग में सुधांशु प्रथम, विवेक द्वितीय व ऋषि कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1500 बालक जूनियर वर्ग में ऋषभ प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय व तीसरे पायदान पर अंगद रहे। 1500 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में मोहनी प्रथम व डाॅली दूसरे स्थान पर रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें