फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 11 हजार लाइन से चिपककर इलेक्ट्रॉनिक कारीगर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Fri, 17 Apr 2026 05:09 PM IST

दुबग्गा के इज्जतनगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब तीन बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से इलेक्ट्रॉनिक कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह मकान की रेलिंग पर झालर लगा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किसान यूनियन के साथ मिलकर मकान के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। किसान यूनियन के पदाधिकारी सलमान और सैफ ने बताया कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर आए नही तो प्रदर्शन जारी रहेगा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार सारिब अब्बास जो गाजियाबाद में रेलवे विभाग में कंट्रोलर पद पर तैनात हैं, उन्होंने कॉलोनी में नया मकान बनवाया था, जिसका उद्घाटन शनिवार को होना था। इसी दौरान कारीगर झालर लगा रहा था, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।परिजनों और कॉलोनीवासियों का आरोप है कि मकान मालिक ने नियमों के विपरीत छज्जा सड़क की ओर बढ़ाकर बनाया था, जबकि वहां पहले से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ।परिवार में पिता जुबैर, मां और भाई-बहन हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें