राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय पर विधानमंडल दल की नेता विधायक आराधना मिश्रा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने को लेकर पार्टी की तरफ बातें रखीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे।