राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले दिन लखनऊ संभाग के प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल वर्ग में आद्या श्रीवास्तव ने और अथर्व मिश्र ने प्रस्तुति दी।