राजधानी लखनऊ में सोमवार को उप्र राज्य महिला आयोग की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें महिला अपराधों के मामलों के निस्तारण को लेकर पुलिस विभाग की भूमिका पर कार्यशाला की गई। आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने महिला अपराधों को रोकने के लिए नए प्रयासों पर भी चर्चा की।