यूपी राज्य संग्रहालय व गोरखपुर मिलिट्री स्टेशन भारतीय सेना के बीच समझौता हो गया है। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ समझौता हुआ है। इस समझौते से सेना के संग्रहालय का उच्चीकरण होगा। उन्होंने कहा कि सारनाथ में बौद्ध स्थल को विश्व धरोहर में शामिल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि मानसून सत्र विपक्ष के कारण बाधित हो रहा है।