अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ स्थित अपने घर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत किया जाएगा। छह मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। उनका पूरा घर सजाया गया है। पिता शंभू दयाल मिश्रा और बहन सुची मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में खुशी जाहिर की। शुभांशु के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वह भाई को राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी। पड़ोसी ने बताया कि बचपन में शुभांशु को डॉग से खास लगाव था। वह उनके साथ खेलते रहते थे। शुभांशु के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री आवास, 1090 चौराहा, वीवीआईपी गेस्ट हाउस व प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग्स लगाई गई है।