फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुबह 6 बजे पहुंचे बिजली कर्मी, ड्रोन कैमरे से महिला कटिया हटाते पकड़ी गई

यूपी की राजधानी लखनऊ में सहादतगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान ड्रोन कैमरे से मकान के दूसरे तल पर केबल काटकर की जा रही बिजली चोरी को पकड़ा गया। ड्रोन कैमरे की आवाज सुनकर एक महिला झट से कटे केबल से कटिया हटाने की कोशिश करते भी कमरे में कैद हो गई। मुख्य अभियंता सेंट्रल लखनऊ रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक यह अभियान नूरबड़ी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में शुरू हुआ था जिसमें ड्रोन कैमरे के जरिए बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा गया। पहली बिजली चोरी घंटाबेग सहादतगंज निवासी जहूर खान के घर में हो रही थी, जिनके घर में मुन्नी के नाम से चार किलो वाट का कनेक्शन था। जहूर खान के घर में आर्मर्ड केबल को काटकर अतिरिक्त केबल से मकान के दूसरे तल से से बिजली चोरी की जा रही थी। दूसरी बिजली चोरी ताज़ आलम निवासी सआदत गंज कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें