फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में कांच की शीट में दबकर युवकों की मौत, घरों में नहीं जले चूल्हे

ishwar ashish Updated Mon, 30 Sep 2024 07:50 PM IST

सलसलोन (रायबरेली)। रविवार को पुणे के येवलेवाडी में कांच फैक्टरी में कांच की सीट में दबकर पकसवा गांव के दो युवकों की मौत से मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों युवकों के शव देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। गांव में दो युवकों की मौत के बाद घरों के चूल्हे नहीं जले हैं। हर तरफ मातमी चीत्कार सुनकर सांत्वना देने वालों की आंख में आंसू आ जाते हैं। दोनों युवकों की मौत के साथ उनके सजोए गए सपने भी खत्म हो गए। महाराष्ट्र के पुणे शहर के येवलेवाडी में रविवार दोपहर एक कांच निर्माण इकाई में वाहन से उतारे जा रहे कांच की सीट को उतारते समय बेल्ट खुलते ही कांच की सीट पकसरावा गांव के पूरे चमारन निवासी पवन (44) पुत्र रामचंद्र व धर्मेन्द्र (44) जगतपाल पुत्र सन्तराम पर गिर गई थी जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को परिजन शव आने का इंतजार करते रहे। मृतकों के घर व आसपास में घरों के चूल्हे नहीं जले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें