राजधानी लखनऊ में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सीएम योगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।