राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक युवक नाका थाना क्षेत्र के नाथा चौकी स्थित बिजली के पोल पर चढ़ गया। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझाकर सीढ़ी से नीचे उतारा। बताया गया युवक छत्तीसगढ़ से आया है। वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। वहां पर सुनवाई न होने से आहत होकर वह हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। बार-बार पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने की बात कहता रहा। पुलिस से समाझकर पोल से उतारकर अपने साथ ले गए।