राजधानी लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर घाट पर ग्रीन कॉरिडोर के तहत बन रहे ओवरब्रिज के बीच में आए पेड़ों को क्रेन की मदद से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। ताकि उनका जीवन ना समाप्त हो और वह हरे भरे बने रहें। इंजीनियर प्रशांत ने बताया कि रास्ते में आ रहे सभी छोटे-बड़े पेड़ों को काटने की बजाय दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।