फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक सुविधा दिवस में लोगों ने मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को सुनाई अपनी समस्याएं

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बंगला बाजर से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे रोहित गुप्ता ने बताया कि वह अपनी दिव्यांग मां बीना गुप्ता (50) के साथ रहते हैं। पिता की मौत हो चुकी है। 32 हजार रुपये बिल नहीं जमा था। इस पर बिजली विभाग के कर्मी 2022 में मीटर उखाड़ ले गए। तीन साल से अंधेरे में रह रहे हैं। चक्की पर काम करके जीवन यापन करते हैं। वहीं बंगलाबाजर के रामदीन भारती ने बताया कि चकबंदी के दौरान उनकी जमीन का मुआवजा किसी दूसरे को दे दिया गया। उसे व्यक्ति की डेथ हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें