राजधानी लखनऊ में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब ऐसी खबरें नहीं आती हैं कि किसी के घर में राशन नहीं होने पर उसने आत्महत्या कर ली। दिव्यांग व वृद्ध कार्ड धारक के घर पर कोई नहीं है तो उसके आवास तक राशन पहुंचाया जाएगा।