महाराणा सांगा पर संसद में सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में अंबेडकरनगर में हिंदू संगठनों का आक्रोश फूटा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सांसद और सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध नारेबाजी की। सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अविलंब जेल भेजने की मांग की।