उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के निर्देश दिए। राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में पहुंचकर विभिन्न जिलों की परीक्षाओं की लाइव निगरानी की। सीसीटीवी, निगरानी दल और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टैगोर लाइब्रेरी का भ्रमण कर उन्होंने भारत का मूल संविधान और रेयर कलेक्शन देखा। अध्ययन कक्ष और साइबर लाइब्रेरी में छात्रों से संवाद किया और संतोष व्यक्त किया।