नेहरू एन्क्लेव , जो कि सेना की ज़मीन पर बना हुआ है इसे लेकर एलडीए और सेना के बीच विवाद चल रहा है। जमीन के मामले को लेकर सेना के रक्षा सम्पदा विभाग के लोग शुक्रवार को एलडीए की टीम के साथ नपाई करने पहुंचे थे। नपाई के दौरान जुगौली गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर चारदिवारी बनाने और नपाई का विरोध गांव वालो ने किया जिसके बाद सेना और एलडीए की टीम को नपाई बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा। नेहरू एन्क्लेव के लोगों का कहना हैं कि सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर चारदिवारी की जाए। वहीं, गांव के लोगो का कहना हैं कि चारदिवारी करने की वजह से उनके गांव के अंदर आने जाने का रास्ता रुक जाएगा।