फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का आलम, पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का आलम

लखनऊ शहर के प्रसिद्ध हनुमत धाम मंदिर के गोमती नदी का तट, जो कभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था अब कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। मेले के दौरान फैली गंदगी और पॉलीथिन का इस्तेमाल प्रशासनिक नियमों को ठेंगा दिखा रहा है। यह स्थिति न केवल गोमती नदी के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी असुविधा का कारण बन रही है। हनुमत धाम मंदिर, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करने आते हैं, उसके पीछे गोमती तट पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेले के दौरान दुकानदार अपने कचरे और पॉलीथिन को नदी किनारे ही फेंक देते हैं जिससे तट पर गंदगी जमा होती जा रही है। यह स्थिति तब है जब रिवर फ्रंट पर साफ शब्दों में पॉलीथिन के प्रयोग को वर्जित बताया गया है। मंदिर के प्रांगण में मौजूद सुरक्षा गार्ड सुरेश गुप्ता ने अमर उजाला को बताया, "मंदिर परिसर हमेशा साफ-सुथरा रहता है, लेकिन कतिकी मेले के दौरान नदी किनारे फैली गंदगी से समस्या बढ़ जाती है। सप्ताह में एक बार नगर निगम की गाड़ी कचरा उठाती है, लेकिन इससे पहले यह गंदगी गोमती के पानी में मिल जाती है।" स्थानीय दुकानदारों ने भी शिकायत की कि गंगा स्नान और मेले के बाद गंदगी बनी रहती है। ठेकेदारों की जिम्मेदारी होने के बावजूद उनकी अनदेखी की वजह से समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें