फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : नेपाली मजदूर को लाठी-डंडों से पीटा, हवाई फायरिंग का आरोप

सैरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में एक सरिया सीमेंट की दुकान पर काम करने वाले नेपाली मजदूर को कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह लगभग छह बजे हमलाकर लहूलुहान कर दिया। दुकान मालिक इंद्रपाल सिंह का आरोप है कि लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें उनका नौकर सागर थारू घायल हो गया। आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मुबारकपुर में हरिहर नगर स्थित मेसर्स 'श्री सदगुरु भवन सामग्री स्टोर' के मालिक इंद्रपाल सिंह ने सूचना दी कि दुकान उनके आवास में ग्राउंड फलोर पर है। छह बजे राम सनेही अपने दोनों बेटों व भतीजे के साथ किसी बात को लेकर नौकर सागर थारू को पीटने लगे। उनके हाथ में लाठी-डंडा और लोहे का रॉड था। जिसकी चोट से उनका नौकर सागर लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद राम सनेही का लड़का मनीष हवाई फायर करता और जान से मारने की धमकी देता हुआ सभी के साथ फरार हो गया। पीडि़त को हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें