लखनऊ विश्वविद्यालय में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट पूरे परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर हुई। इस दौरान हालात को नियंत्रित करने के लिए परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और बाहरियों का प्रवेश रोक दिया गया। मामले में समाज कार्य विभाग और महमूदाबाद छात्रावास से उपद्रवी छात्रों का नाम जुड़ रहा है। परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक बवाल होता रहा। मारपीट में एक पुलिसकर्मी व आधे दर्जन छात्र चोटिल हुए। तीन से चार छात्रों का सिर फटा है। घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। कई छात्र एबीवीपी से जुड़े बताए जा रहे हैं।