फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: कक्षा आठ के छात्र ने बनाया स्मार्ट हेलमेट... अगर नहीं पहना तो गाड़ी नहीं स्टार्ट होगी

ishwar ashish Updated Sat, 14 Dec 2024 08:32 PM IST

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग जनपदों के विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसी में रायबरेली से आए आशु ने जो उच्च प्राथमिक विद्यालय का छात्र हैं उन्होंने शहर में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए एक ऐसा हेलमेट का मॉडल बनाया जिससे अगर आप हेलमेट नहीं लगाएंगे तो आपकी गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। अगर आप हेलमेट लगाएंगे तो गाड़ी स्टार्ट होगी और आप सुरक्षा के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाएंगे। आशु बताते हैं कि मेरे परिवार में आसपास के कई लोगों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। सरकार प्रशासन ने कई बार नियम भी लागू किया कि बिना हेलमेट लगाए चालान होगा पर लोग कहां मानने वाले हैं तभी मैंने सोचा था कि एक दिन ऐसा मॉडल बनाऊंगा कि लोग देखेंगे। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जब इस मॉडल को दिखा और सराहा। आशु की तारीफ की और मंत्री जी ने खुद हेलमेट लगाकर देखा कैसे काम करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें