राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने अच्छा काम करने वाले शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने शिक्षकों से कहा कि वह नए प्रयोग करने पर जोर दें। हर साल का नया लक्ष्य तय करें और तकनीकी का बेहतर प्रयोग कर विद्यार्थियों को पढाएं। बच्चों के हर सवाल का जवाब दे। नहीं आता तो खोजकर बताएं लेकिन बच्चों को दिग्भ्रमित न करें।