फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: जुमे के नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से हुई निगरानी

ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 01:40 PM IST

लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखनऊ में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। वहीं, सीतापुर में 250 लोगों को पाबंद किया गया है। लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच पुराने लखनऊ और बड़ा इमामबाड़ा पर नमाज अदा की गई। जेपीसी कानून व्यवस्था बब्लू कुमार ने कहा है आज का दिन पूरी शांति और व्यवस्था से गुजरे इसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं। लखनऊ में सुरक्षा के लिए 10 कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि हमने ईद पर सुरक्षा के लिए जो इंतजाम किए थे और जनता से संपर्क किया था ठीक उसी फार्मेट पर आगे भी काम किया गया। कहीं पर कोई तनाव की स्थिति नहीं है। लोगों के साथ सामंजस्य बनाकर हम सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न करा रहे हैं।संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई जगहों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें