लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। एप्लाइड कॉमर्स विभाग में इंटरव्यू के दौरान नंबर देने के मामले में धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि मुस्लिम छात्रों को कम नंबर दिए गए। इसे लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में छात्रनेता नवनीत यादव, तौकील गाजी, अहमद राजा खान और शुभम खरवार ने प्रेसवार्ता की।