गरीब बच्चे आसानी से पढ़ सकें इसके लिए प्रदेश सरकार ने राम भरोसे मैकूलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति के प्रबंधक को 67 साल पहले किसानों से अधिग्रहीत करके जमीन दी थी। पर अब उसी जमीन व कॉलेज के वजूद को मौजूदा प्रबंधक ने खतरे में डाल दिया है। यहां कृषि फार्म भी बनाया जाना था, वह भी नहीं बना है। तेलीबाग स्थित इस कॉलेज की सरकारी भूमि पर प्रबंधक ने बिना किसी अनुमति के पट्टे रेवड़ी की तरह बांटे हैं। ये खुलासा डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज़ एवं चिट्स की जांच में हुआ है। जांच में पता चला है कि सरकार ने प्रबंधक को 21.125 जमीन 27 अप्रैल 1959 को दी थी। संस्था की स्थापना के समय गाटा संख्या 44, 41 और 14 पर विद्यालय काबिज था।