लखनऊ राजभवन से आई टीम ने रायबरेली के बछरावां, हरचंदपुर, शिवगढ़ में 'एक पेड़... मां के नाम' की अलख जगाई। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी रायबरेली पहुंचे। टीम ने बछरावां, कुंदनगंज, हरचंदपुर सहित कई कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अभियान की अगुवाई क्वाड्रन लीडर आभास शेजवलकर ने की। उन्होंने पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए विद्यालयों में वृक्षारोपण के साथ-साथ छात्राओं से संवाद भी किया।