लखनऊ में विधायक डॉ. पल्लवी पटेल और प्रकाश अंबेडकर ने हजरतगंज चौराहे स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हूं। आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की छवि धूमिल की जा रही है। आने वाले समय में उनकी छवि और बेहतर होगी।