फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में विद्यार्थियों ने यूपी में बढ़ते प्रदूषण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान परिसर में फूलों की प्रदर्शनी के बीच एक गंभीर संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया। अनुसंधान संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने लखनऊ समेत प्रदेश भर में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके लिए उन्होंने एक रोचक खेल प्रतियोगिता का सहारा लिया। इसके माध्यम से शहर की बिगड़ती हवा की हकीकत को सरल तरीके से समझाया गया। प्रतियोगिता के जरिए यह संदेश दिया गया कि यदि आज कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाला कल और मुश्किल हो सकता है। शोधार्थियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर और कार्यालय में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, ताकि लखनऊ को फिर से स्वच्छ हवा और हरियाली का शहर बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें