फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में विश्व एड्स दिवस पर पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

राजधानी लखनऊ में विश्व एड्स दिवस पर अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में विज्ञान व्याख्यान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक अरुण ने बताया कि एचआईवी वायरस शरीर में प्रवेश कर प्रतिरक्षा तंत्र को धीरे-धीरे कमजोर करता है। एचआईवी संक्रमण शुरुआती अवस्था होती है, जबकि एड्स इसकी अत्यंत गंभीर अंतिम अवस्था है। बहुत से लोग जांच कराने से डरते हैं, जबकि समय पर जांच और सटीक उपचार से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आंचलिक विज्ञान नगरी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें