राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने झलकारी बाई अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने नवजात बेटियों को बेबी किट प्रदान की। इस दौरान तीमारदार विकास ने वेंटिलेटर न मिलने की शिकायत की। बताया कि बच्चे को दूध पिलाते समय गले में फंस जाता है। इस पर चारु चौधरी ने विकास को लोहिया अस्पताल में वेंटिलेटर मिलने की बात कहकर वहां भेजा।