राजधानी लखनऊ में UPSSSC JE के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। उन्होंने 4,612 जेई भर्ती में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। साथ ही दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जल्द जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने ‘डिपार्टमेंट स्किप’ विकल्प की मांग भी उठाई।