फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में धारदार हथियार से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। फायरिंग भी की गई। मौके पर कई बाइक और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा गांव की है। गांव निवासी अभिषेक रावत की हत्या हुई है। बताया गया कि अभिषेक शटरिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता विनोद रावत की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां पुष्पा, एक बहन और दो छोटे भाई हैं। परिवार का खर्च अभिषेक ही उठाता था। मां पुष्पा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे अभिषेक को फोन करके सरथुआ बुलाया गया था। वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक हमलावर भाग गए थे। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि अभिषेक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें