राजधानी लखनऊ में शनिवार को श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 10 क्विंटल सीप और शंख से श्रीश्याम का दरबार सजाया गया। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्रीश्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के साथ ही खाटू श्याम का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।