फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दूसरे छोर पर उतराता मिला नाले में गिरे पेंटर का शव

राजधानी लखनऊ में शनिवार को ठाकुरगंज इलाके में टूटी पटिया की वजह से नाले में गिरे पेंटर सुरेश का शव रविवार को नाले के दूसरे छोर पर उतराता मिला। लोगों ने देखा तो उसे बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, शनिवार की सुबह 7 बजे पेंटर सुरेश काम पर जाने के लिए निकला था। बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा था। जैसे ही वह फुटपाथ से सड़क पर जाने के लिए नाला पार कर रहा था। नाले की पटिया टूटी होने से उफनाए नाले में गिर गया। बहाव तेज होने से वह बह गया था। उसके बाद से नगर निगम और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन, घंटों की मशक्कत के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। 24 घंटेसे अधिक समय बीतने के बाद रविवार को उसका शव नाले के दूसरे छोर पर उतराता मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें