राजधानी लखनऊ के भूतनाथ मार्केट के पास स्थित बेबियन इन रेस्टोरेंट में द गैदरिंग कंपनी की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर तीज एवं सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष समारोह द गैदरिंग कंपनी की फाउंडर ऋषु खुराना के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन एवं तीज की पारंपरिक रंगत देखने को मिली। आयोजन में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए गए। इसके साथ ही प्रतिभागियों के मनोरंजन और प्रतिभा को मंच देने के लिए डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।