फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 'श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव' धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित

लखनऊ में बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोमती तट पर श्री श्याम परिवार की ओर से 'श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव' बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोमती तट को आकर्षक फूलों और भव्य लाइटों से सजाया गया। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया। शाम को महाआरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा प्रांगण 'जय श्री श्याम' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें