राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को गोमती नगर स्थित सहारा बाजार को खाली कराने पहुंची एलडीए टीम और दुकानदारों के बीच झड़प हुई। दुकानदारों ने दुकानें खाली करने से मना कर दिया। एलडीए अधिकारियों ने कहा कि दुकानें सील की जाएंगी। लेकिन, एक चाभी दुकानदारों को भी दी जाएगी। इस समय करीब 20 दुकानें खुली रहीं। वहीं करीब 150 दुकानें बंद हैं।