फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में रेस्टोरेंट के सामने रिटायर्ड सैन्यकर्मी को युवक ने मारी गोली, तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात रिटायर सैन्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित शॉपिंग स्क्वायर के बाहर की है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, अवधेश पाठक (61) वायुसेना से रिटायर्ड हैं। वह असंल के सेक्टर-डी स्थित शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट के बाहर कार में कुछ सामान रख रहे थे। इसी समय पीछे से आए युवक ने उन पर गोली चला दी। वह चिल्लाते हुए रेस्टोरेंट की तरफ भागे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें