फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पेड़ की डाल से लटका मिला दिव्यांग का शव, घरवालों और ग्रामीणों ने किया हंगामा

राजधानी लखनऊ में नगराम थाना इलाके के कुबहरा गांव में शनिवार सुबह 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के बाहर नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, कुबहरा निवासी सनेही (18) आंखों से दिव्यांग था। वह मां सरोजनी के साथ रहता था। शनिवार को ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि सनेही के पिता सुखराम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां सरोजनी हैं, जो दृष्टिबाधित हैं। सनेही की तीनों बहनें सन्नो, ऊषा और निशा का विवाह हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें