फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मौसम ने लिया यूटर्न, सुबह से छाए बादल; पढ़ें पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं बाराबंकी, हरदोई , बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे शहर लू की चपेट में रहे। इस बीच राहत भरी खबर है कि रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। लखनऊ में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओले गिरने के आसार हैं। इससे अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। रविवार के लिए प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में तेज हवाओं और गरज- चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी है। वहीं 13 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें